स्याही लगी ऊंगली दिखाना बन गया है आज ‘स्टेट्स सिंबल’

अफ़रोज़ आलम साहिल, TwoCircles.net,

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज लोकतंत्र के पर्व का उत्साह काफी चरम पर दिखा. पटना के तमाम पोलिंग बूथों पर लोग सुबह से ही घरों से निकलकर वोटिंग करते नज़र आएं. लोकतंत्र की गंगा में डुबकी लगाने के बाद अपने इस काम को स्टेट्स सिंबल बनाए, इसके लिए सोचना शुरू कर दिया. हर कोई पोलिंह बूथ पर ही अपने मोबाईल से फोटो लेता नज़र आया. और फोटो लेते ही उसे वाट्सअप और फेसबुक पर डालने की होड़ मची दिखी.


Support TwoCircles


.

हर पोलिंग बूथ पर अधिकतर युवा पहली बार वोट दे रहे थे. वोट देते ही अपने दोस्तों को बताने के लिए फोटो लेना सबसे ज़रूरी काम समझा ताकि सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करके दूसरों को बताया जा सके कि –लो! हमने तो वोट कर दिया… आप कब करों?

.


फुलवारीशरीफ़ के हारून नगर पोलिंग बूथ पर 38 वर्षीय रूमान के हौसला देखने लायक़ था. वो व्हीलचेयर पर मतदान केन्द्र पर आएं थे. उनका कहना था कि –‘पांच साल में तीन बार ही लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने का मौक़ा मिलता है. ऐसे में यह मौक़ा किसी को गंवाना नहीं चाहिए.’


.

नाज़िया पहली बार वोट दे रही हैं. वो काफी उत्साहित थी. उनका कहना था कि वोट देने के लिए वो मुंबई से आई हैं. अब सोशल मीडिया पर फोटो डालकर अपने दोस्तों को चिढाउंगी, जो वोट करने बिहार नहीं आएं.


.

स्पष्ट रहे कि आज बिहार के 6 ज़िलों (पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, भोजपुर और बक्सर) के 50 विधानसभा क्षेत्र के लिए वोट डाले जा रहे हैं. यानी आज 808 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला ईवीएम क़ैद हो जाएगा. इस चरण में दिग्गज उम्मीदवारों के रूप में भाजपा के नंद किशोर यादव, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव शामिल हैं. बाहुबली नेता अनंत सिंह भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह ज़िले नालंदा में भी आज ही मतदान हो रहा है.


.

बिहार चुनाव आयोग के अनुसार पहले चार घंटों में यानी 1 बजे तक लगभग 34 फ़ीसदी मतदान हो चुका है. और ख़ास बात ये है कि पटना में महिलाएं वोट देने के लिए अधिक तत्पर लग रहीं हैं.


.

आज जिन 50 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें महागठबंधन की तरफ़ से आरजेडी 25 सीटों पर, जेडी-यू 18 पर और कांग्रेस सात सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं एनडीए में भाजपा 34 सीटों पर, लोजपा 10, हम 4 और आरएलएसपी 2 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

SUPPORT TWOCIRCLES HELP SUPPORT INDEPENDENT AND NON-PROFIT MEDIA. DONATE HERE