News

नफ़रत के साए में घिर गया है भारत का मुसलमान

नफ़रत के साए  में  घिर गया है भारत का मुसलमान

आसमोहम्मद कैफ।Twocircles.net

दिल्ली



पिछले कुछ दिनों में अकलियतों के साथ नफरतों की वारदातों में इज़ाफ़ा हुआ है।इसमें यूएनओ तक में चिंता जताई गई है।जानकारों का मानना है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के फिर से सत्ता में लौटने पर हिंदुत्ववादी ताक़ते उत्साह में है।हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबके साथ सबके विश्वास की बात कई बार कह चुके हैं।इस बार प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद भी उन्होंने अकलियतों का भरोसा जीतने की बात कही थी।



हाल फ़िलहाल 'जय श्री राम 'का नारा लगवाने को लेकर दिल्ली में एक मौलाना की पिटाई गई।कोलकाता में एक मौलाना को पीटा गया।कानपुर में एक युवक को पीटा गया।

सबसे सनसनीखेज घटना झारखण्ड में हुई जहाँ तबरेज़ अंसारी की पीट पीट कर हत्या कर दी गई।


देश भर हालांकि इसको लेकर विरोध भी हुआ और कई जगह विरोध दर्ज करने वाले प्रदर्शनकरियो के विरुद्ध ही मुक़दमे दर्ज हो गए।यह रिपोर्ट देखिए..