अलीगढ़ : खेत मे मिला दलित किशोरी का शव,ग्रामीणों में आक्रोश

स्टाफ़ रिपोर्टर । Twocircles.Net 

अलीगढ़ में जंगल मे चारा लेने गई  एक लड़की का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। लड़की दलित समुदाय से हैं। वो खेत से रोजमर्रा की तरह जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। रात में ही लड़की का पोस्टमार्टम हुआ है। आक्रोश में आए लोगों ने थाने पर प्रदर्शन भी किया है। इस दौरान पथराव में एक दरोगा समेत कुछ पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है। अलीगढ़ के पुलिस कप्तान मुनिराज ने बताया है कि पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर घटना के अनावरण के लिए 5 टीमें लगाई है।


Support TwoCircles

उत्तर प्रदेश में उन्नाव के बाद अब अलीगढ़ में एक 16 वर्षीय दलित लड़की का शव खेत में मिलने का मामला सामने आने से हड़कंप मचा है। अलीगढ़ और हाथरस में भी बहुत अधिक दूरी नही हैं। मृत लड़की के परिजनों के मुताबिक लड़की पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। पीड़िता के साथ दुष्कर्ष की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही रेप और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। मामले को लेकर मौके पर पहुंचे बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और योगी सरकार की आलोचना की है।

यह मामला अलीगढ़ से लगभग 30 किलोमीटर दूर अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गाँव का है। यह दलित लड़की यहाँ क़रीब दस साल से अपने ननिहाल में रहती थी। 28 फरवरी रविवार को वो पशुओं के लिए चारा लेने खेत गई हुई थी,जब 3-4 घंटे तक लड़की वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया परिजन ढूंढते हुए खेत में पहुंचे जहां उसका शव बरामद हुआ।

परिजनों ने हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका जताई हैं। परिजनों के अनुसार पीड़िता का शव अर्द्धनग्न अवस्था में था और उसके कपड़े पास में ही पड़े हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती पुलिस जांच के अनुसार लड़की की गला दबाकर हत्या की गई। पुलिस के अनुसार दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात में दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष बताया जा रहा है। देर शाम थाने पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और इसके बाद पथराव भी हुआ। इसमे एक दरोगा और 2 अन्य पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना हैं।

SUPPORT TWOCIRCLES HELP SUPPORT INDEPENDENT AND NON-PROFIT MEDIA. DONATE HERE