रवीश कुमार को पहला पीर मुहम्मद मूनिस पत्रकारिता सम्मान

TCN News

पटना: पत्रकार पीर मुहम्मद मूनिस के नाम पर शुरू किए गए पहले पत्रकारिता अवार्ड से एनडीटीवी के सीनियर एक्जीक्यूटिव एडिटर रवीश कुमार को सम्मानित करने का फैसला पटना में हिकमत फाउंडेशन के निर्णायक मंडल ने लिया.


Support TwoCircles

हिकमत फाउंडेशन की ओर से शुरू किए किए इस अवार्ड के निर्णायक मंडल के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत ने इस सम्मानित अवार्ड के लिए रवीश कुमार के नाम की घोषणा करते हुए बताया कि रवीश कुमार ने मौजूदा पत्रकारिता को अपनी स्वतंत्र विचारधारा और शानदार शैली से एक नया आयाम दिया है.

श्रीकांत ने बताय, ‘रवीश कुमार ने अपनी पत्रकारिता से चम्पारण का गौरव काफी बढ़ाया है. ऐसे में उनको सम्मानित करने से इस पुरस्कार का उद्देश्य सार्थक होगा.’

हिकमत फाउंडेशन के अध्यक्ष सैय्यद गुलरेज़ होदा (सेवानिवृत आईएएस) ने भी निर्णायक मंडल के इस निर्णय का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि इससे चम्पारण के लोगों का उत्साहवर्धन होगा.

यह पुरस्कार आगामी 17 अप्रैल दिन रविवार को बेतिया के एम.जे.के. कॉलेज में हिकमत फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाले द्वितीय पीर मुहम्मद मुनिस स्मृति व्याख्यान सहसम्मान समारोह के अवसर पर प्रदान किया जाएगा.

इस समारोह में वरिष्ठ पत्रकार और राज्यसभा सांसद हरिवंश और वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत भी शामिल होंगे.

बताते चलें कि पीर मुहम्मद मूनिस हिन्दी के अनन्य सेवक थे. बिहार में हिन्दी पत्रकारिता के जनक थे. उन्होंने हमेशा अपने लेखनी व व्याहारिक जीवन के माध्यम से हिन्दू-मुस्लिम एकता पर बल दिया. उन्होंने अपनी रिपोर्टिंग से उन मौलवियों व पंडितों पर भी वार किया, जिन्होंने दंगे-फ़साद में कौमी एकता को भंग करने का काम किया. इस प्रकार वे सिर्फ़ क़लम के सिपाही नहीं, बल्कि क़लम के सत्याग्रही थे. क्योंकि उन्होंने चम्पारण की पीड़ा और संघर्ष के बारे में सिर्फ लिखा ही नहीं, बल्कि वे उस लड़ाई में शामिल भी थे. पीर मुहम्मद मूनिस ही जो चम्पारण के क्षितिज से उठकर पत्रकारिता व लेखन में एक शिखर स्थान प्राप्त किया.

SUPPORT TWOCIRCLES HELP SUPPORT INDEPENDENT AND NON-PROFIT MEDIA. DONATE HERE