मिर्जापुर में क्रय केंद्र पर नही खरीदा किसान का धान , जान देने की कोशिश

आकिल हुसैन। Twocircles.net 

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले एक किसान के पुत्र ने धान की बिक्री न होने पर आत्महत्या करने की कोशिश की है। किसान पुत्र इस समय वाराणसी में एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। स्थानीय पुलिस का दावा है कि यह धान खरीद का मामला नही है। पिता और पुत्र में आपस मे मनमुटाव हुआ है। मामले में राजनीति हो रही है।


Support TwoCircles

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में क्रय केंद्र पर धान की खरीद न होने से एक उच्च शिक्षित युवा किसान ने परेशान होकर शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था । इसके बाद ज़हर खाने वाले किसान के पिता ने क्रय-विक्रय केन्द्र पर आरोप लगाया कि धान ना खरीदने के चलते उसके लड़के ने ऐसा क़दम उठाया हैं। आरोप लगाते हुए किसान के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करी हैं।

जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिले के भदावल निवासी रमाशंकर सिंह के 32 वर्षीय पुत्र विवेक से पिछले वर्ष 25 दिसंबर को जमालपुर क्षेत्र में नैफेड से संचालित धान क्रय केंद्र  पर करीब दौ सौ क्विंटल धान मंगा लिया गया। बाद में नैफेड के अधिकारियों ने धान खरीदने से मना कर दिया। जानकारी के अनुसार क्रय केंद्र के बाहर खुले में धान रखा ऐसे ही रखा रहा। परिजनों के अनुसार विवेक पिछले कुछ दिनों से धान को लेकर काफ़ी परेशान भी था। क्रय केन्द्र से धान हटाने को लेकर पिता से बहस हुई। धान को लेकर तनाव में आकर विवेक ने कीटनाशक दवा खा लिया। उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। विवेक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि लॉकडाउन के दौरान उसकी नौकरी चली गई थी और इस कारण से भी वो तनाव में था।

32 वर्षीय किसान विवेक के पिता रमाशंकर सिंह ने आरोप लगाया है कि 25 दिसंबर को क्रय केंद्र पर धान मंगा तो लिया गया पर उसकी खरीद नहीं की गई। इसी कारण उसके लड़के विवेक ने तनाव में आकर जहर खा लिया। पिता ने जमालपुर थाने में तहरीर देकर जिम्मेदार अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग करी हैं। पिता रमाशंकर सिंह के अनुसार उसक बेटा शिक्षित हैं और वो बीटेक कर चुका हैं।

इस पूरे मामले को लेकर इलाके के किसानों में धान खरीद की पूरी व्यवस्था पर  रोष है। कुछ दिन पहले इसी केंद्र पर खरीद न होने से परेशान किसानों ने  केंद्र प्रभारी को रस्सियों से बांध दिया था और जबरदस्त विरोध जताया था। धान खरीद को लेकर प्रदेश के किसानों को क्रय केंद्रों पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

किसान नेता राजू अहलावत के मुताबिक किसानों की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। क्रय केंद्रों पर किसानों का उत्पीड़न होता है। अन्नदाता लगातार कड़ी परीक्षा से गुजर रहा है। किसानों के भविष्य को लेकर लगातार चिंता हो रही है। ऐसा लग रहा है कि उनकी कोई सुनवाई नही है।

यह स्थिति अत्यंत पीड़ादायक है।

यह घटना मिर्जापुर जनपद के जमालपुर थाने की है यहां के थाना प्रभारी विजय कुमार बताते हैं कि इस समय विवेक की हालत खतरे से बाहर है और उनकी प्रारंभिक जांच के मुताबिक मामला पिता पुत्र के बीच एक प्लाट को लेकर हुए विवाद का है।

SUPPORT TWOCIRCLES HELP SUPPORT INDEPENDENT AND NON-PROFIT MEDIA. DONATE HERE