तबाही : मुम्बई में झुग्गियों पर गिरी दीवार ,17 की दर्दनाक मौत

स्टाफ़ रिपोर्टर।Twocircles.net

मुंबई में बारिश का कहर देखने को मिला हैं। भारी बारिश ने मुंबई को बेहाल कर दिया है। मुंबई के दो इलाकों में भारी बारिश के कारण हुई घटनाओं में लगभग 25 लोगों की मृत्यु हो गई हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में लोग घायल भी हो गए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने राहत कार्य शुरू कर रेस्क्यु आपरेशन शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी बारिश के कारण हुई घटनाओं में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है साथ ही प्रधानमंत्री राहत कोष से मृत लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजे का ऐलान करा हैं, इसके अलावा महाराष्ट्र की राज्य सरकार ने भी मुआवजा देने का ऐलान किया हैं।


Support TwoCircles

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हो रही भारी बारिश के कारण मुंबई के चेंबूर इलाके में रविवार रात को दीवार गिरने से लगभग 17 लोगों की मौत हो गई हैं। इसके अलावा विक्रोली इलाके में भी बारिश के कारण घर गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई हैं। मृतकों के अलावा कई लोग मरबे के नीचे भी दबे हैं,जिसको लेकर एनडीआरएफ ने लोगों को बचाने के लिए राहत कार्य शुरू कर दिया है।

चेंबूर में भरत नगर इलाके में रात क़रीब एक बजे लैंडस्लाइड की वजह से कुछ झोपड़ियों पर दीवार गिर गई,लगातार हो रहीं बारिश से एक पेड़ दीवार पर गिरा और फिर दीवार गिर गई। घटना के कारण घर में मौजूद लोगों में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,बाकि अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आंशका है। एनडीआरएफ के साथ ही राहत और बचाव कार्य में स्थानीय प्रशासन के लोग जुटे हैं। राहत कार्य में अभी तक 15 लोगों को बचाया जा चुका हैं। बाकि राहत कार्य अभी भी जारी है। यह घटना उस वक्त हुई जब लोग सो रहें थे जिसके कारण मलबे में दब गए। भारी बारिश के बाद इस इलाके में पहले भी लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं।

दूसरा हादसा मुंबई के ही विक्रोली में भी भारी बारिश के कारण हुआ।‌ विक्रोली इलाके के सूर्य नगर में भारी बारिश के कारण घर गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। रात क़रीब 2.30 बजे मकान ढह गया। इस दौरान सो रहें 9 लोगों की मृत्यु हो गई। घटनास्थल पर रेस्क्यु आपरेशन चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ के अनुसार 5-6 लोगों के और मलबे में दबे होने की आंशका हैं।

मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में बीते गुरुवार से ही तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया है। कांदिवली और बोरीवली में भी बाढ़ के हालत बने हुए हैं। रात से ही हो रही लगातार भारी बारिश के बाद मुंबई के दहिसर इलाके में पानी भर गया हैं। ठाणे, पालघर और रायगड में भी बारिश के कारण कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है। अंधेरी और आसपास के निचले इलाकों में भी पानी भर चुका है। दादर में इतना पानी भर गया कि बेस्ट की बसें आधी से ज्यादा डूबी हुई दिखाई दे रही हैं।

मुंबई में 200 मिलीमीटर से ज़्यादा की बारिश दर्ज करी गई जिसके कारण वहां यह हालात बने। इससे पहले 2005 में 900 मिलीमीटर की बारिश दर्ज करी गई थी जिसके कारण मुंबई में भारी बाढ़ आई थी। इस बार बारिश की वजह से रेलवे भी बेहाल हो गया है, दादर, परेल, माटुंगा, कुर्ला समेत कुछ अन्य जगहों पर रेलवे ट्रैक डूब जाने के कारण, सीएसएमटी और थाणे के बीच रेल सेवाएं बंद कर दी गई हैं। मुंबई में बारिश के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। लोगों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

घटनास्थलों पर चल रहे राहत कार्य का महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुआयना भी करा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए मुआवजे के तौर पर देने का ऐलान करा हैं और घायलों का इलाज मुफ़्त करें जाने की भी घोषणा करी हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी बारिश के कारण हुई घटनाओं पर दुःख व्यक्त करा हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृतकों के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हज़ार रुपए देने की घोषणा करी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी मुंबई में हुई घटनाओं पर शोक व्यक्त करा हैं। रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए कहा कि, मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में भारी बारिश के कारण हुए हादसों में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुख हुआ।शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं तथा राहत व बचाव कार्य में पूर्ण सफलता की कामना करता हूं।

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने भी मुंबई में हुई बारिश के कारण घटनाओं पर दुःख जताया है और सरकार से पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की अपील करी हैं। चंद्रशेखर आज़ाद ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुंबई के चेंबूर में भारी बारिश के चलते भूस्खलन के कारण झुग्गियों पर बड़ी दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई। अभी कई अन्य मलबे में धंसे हुए हैं। अत्यंत ही पीड़ादायक खबर। सरकार पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करे।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 253.3 मिमी बारिश हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 12 साल में तीसरी बार जुलाई में एक दिन में इतनी बारिश हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में पहले 15 जुलाई 2009 को 274.1 मिमी और 2 जुलाई 2019 को 376.2 मिमी बारिश हुई थी। इससे पहले मुंबई में जुलाई 2005 में 944 मिलीमीटर की बारिश हुई थी, जिससे मुंबई में काफ़ी तबाही हुई थी।

SUPPORT TWOCIRCLES HELP SUPPORT INDEPENDENT AND NON-PROFIT MEDIA. DONATE HERE