Home India News यह है सहारनपुर जिले का रिकार्ड,इस बार फंसे है कई पेंच

यह है सहारनपुर जिले का रिकार्ड,इस बार फंसे है कई पेंच

Jatav Respondents in Saharanpur.

उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर हम पाठकों के लिए जिलेवार विधानसभा के आंकड़े आपके समक्ष रख रहे हैं। इस बार आप सहारनपुर जनपद के ऐतिहासिक जीत हार को पढ़ रहे हैं।

स्पेशल डेस्क। twocircles.net

विस संख्या 1 – बेहट विधानसभा क्षेत्र

2017 विधानसभा चुनाव

कांग्रेस-सपा गठबंधन के नरेश सैनी कांग्रेस से जीतें। नरेश सैनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महावीर सिंह राणा को 25 हज़ार 856 वोटों से हराया था। बीजेपी उम्मीदवार महावीर सिंह राणा को 71 हज़ार 449 वोट प्राप्त हुए थे। तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद इक़बाल 71 हज़ार 19 वोट लाकर रहें। बीजेपी के महावीर सिंह राणा 2012 में बहुजन समाज पार्टी से विधायक थे।

2012 विधानसभा चुनाव

बहुजन समाज पार्टी से महावीर सिंह राणा ने कांग्रेस उम्मीदवार नरेश सैनी को मात्र 514 वोटों से हराया था। महावीर सिंह राणा को 70 हज़ार 274 वोट मिले थे तो वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेश सैनी को 69 हज़ार 760 वोट मिले थे। समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी उमर अली ख़ान 47 हज़ार 366 वोट लाकर तीसरे नंबर पर थे। 2016 में महावीर सिंह राणा को बसपा से निष्कासित कर दिया गया था।

2007 विधानसभा चुनाव

2007 में बेहट विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार धर्मपाल सैनी ने जीत हासिल की थी। धर्मपाल सैनी ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद दिलशाद को 36 हजार 673 वोटों से हराया था। धर्मपाल सैनी को 68 हजार 440 वोट मिले थे तो वहीं मोहम्मद दिलशाद को 31 हजार 767 वोट मिले थे। जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मेला राम 28 हजार 162 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे।

विस संख्या 2- नकुड़ विधानसभा क्षेत्र

2017 विधानसभा चुनाव

बीजेपी उम्मीदवार धर्मसिंह सैनी ने जीत हासिल की। धर्मसिंह सैनी ने कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद को 4057 वोटों के अंतर से हराया था। यहां बीजेपी ने पहली बार जीत दर्ज की थी। धर्म सिंह सैनी को 94 हज़ार 375 वोट मिले तो वहीं इमरान मसूद को 90 हज़ार 318 वोट मिले थे। बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी नवीन चौधरी 65 हजाल 328 वोट लाकर तीसरे स्थान पर थे। मौजूदा बीजेपी विधायक धर्मसिंह सैनी इससे पहले 2012 में बसपा से विधायक थे। 2017 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी।

2012 विधानसभा चुनाव

2012 चुनाव में बहुजन समाज पार्टी से धर्मसिंह सैनी ने इस सीट पर 4,564 वोटों से जीत दर्ज की थी। धर्मसिंह सैनी ने कांग्रेस के इमरान मसूद को हराया था। विजयी उम्मीदवार धर्मसिंह सैनी को 88 हज़ार 187 वोट मिले थे तो वहीं रनरअप रहें इमरान मसूद को 84 हज़ार 623 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार फिरोज़ आफताब पर थे, सपा को 29 हज़ार 503 वोट मिले थे। बीजेपी प्रत्याशी मेलाराम मात्र 6,634 वोट के साथ चौथे नंबर पर थे।

2007 विधानसभा चुनाव

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी महिपाल सिंह ने 71 हज़ार 246 वोट लाकर जीत दर्ज की थी। बसपा उम्मीदवार महिपाल सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप कुमार को 20 हज़ार 438 वोटों से हराया था। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी प्रदीप कुमार को 50 हज़ार 808 वोट प्राप्त हुए थे। तीसरे नंबर पर राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार इंद्र सेन 29 हज़ार 421 वोटों के साथ थे तो वहीं कांग्रेस के डा सुशील चौधरी 7 हज़ार 947 वोट के साथ चौथे नंबर पर थे। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेशचंद्र 4 हज़ार 300 वोटो के साथ पांचवें स्थान पर थे।

विस संख्या 3- सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र
(सहारनपुर नगर विधानसभा 2008 में अस्तित्व में आई)

2017 विधानसभा चुनाव

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजय गर्ग ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजीव गुंबर को 4 हज़ार 636 वोटों के अंतर से हराया था। सपा प्रत्याशी संजय गर्ग को 1 लाख 27 हज़ार 210 वोट प्राप्त हुए थे तो वहीं बीजेपी प्रत्याशी 1 लाख 22 हज़ार 574 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के मुकेश दीक्षित 17 हज़ार 350 वोट पाकर थे। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी भूरा मलिक को 934 वोट प्राप्त हुए थे और आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रत्याशी तलत ख़ान को 675 मत प्राप्त हुए थे, दोनों क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर थे।

2014 (उपचुनाव) विधानसभा चुनाव

विधायक राघव लखनपाल के सहारनपुर सांसद चुने जाने के बाद उपचुनाव में बीजेपी के राजीव गुंबर ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी उम्मीदवार राजीव गुंबर ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजय गर्ग को 26 हज़ार 667 वोटों से हराया था। बीजेपी प्रत्याशी राजीव गुंबर को 1 लाख 8 हजार 306 वोट तो संजय गर्ग को 81 हजार 639 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के मुकेश कुमार 28 हजार 553 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

2012 विधानसभा चुनाव

2008 में सहारनपुर नगर विधानसभा अस्तित्व में आने के बाद पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राघव लखनपाल ने कांग्रेस उम्मीदवार सलीम अहमद को 12 हज़ार 626 वोटों के अंतर से हराया था। राघव लखनपाल को 85 हज़ार 170 वोटों मिले थे तो वहीं सलीम अहमद को 72 हज़ार 544 वोट प्राप्त हुए थे। बहुजन समाज पार्टी के संजय गर्ग 36 हज़ार 140 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थे। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मज़ाहिर हसन 19 हज़ार 755 वोटों के साथ चौथे नंबर पर रहें।

विस संख्या 4 – सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र
(2012 के पहले इस सीट को हरोडा विधानसभा के नाम से जानी जाती थी और एससी के लिए आरक्षित थी)

2017 विधानसभा चुनाव

सपा-कांग्रेस गठबंधन से उम्मीदवार रहें कांग्रेस के मसूद अख़्तर ने 12 हज़ार 324 वोटों के अंतर से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार जगपाल सिंह को हराया था। कांग्रेस के मसूद अख़्तर को 87 हज़ार 689 वोट मिले तो वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के जगपाल को 75 हज़ार 365 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज चौधरी 58 हज़ार 752 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थे।

2012 विधानसभा चुनाव

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी जगपाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल वाहिद को 17 हज़ार 113 मतों के अंतर से हराया था। विजयी रहें बसपा उम्मीदवार जगपाल सिंह को 80 हज़ार 670 वोट मिले थे तो वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहें अब्दुल वाहिद को 63 हज़ार 557 वोट प्राप्त हुए थे। तीसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के अब्दुल सरफराज़ ख़ान 43 हज़ार 18 वोट के साथ थे। भारतीय जनता पार्टी के विक्रम सिंह 10 हज़ार 739 वोटों के साथ चौथे स्थान पर थे।

2007 विधानसभा चुनाव

भारतीय जनता पार्टी के राघव लखनपाल ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार संजय गर्ग को 18,191 वोटों के अंतर से हराया था। राघव लखनपाल को 76 हज़ार 49 मत प्राप्त हुए तो वहीं दूसरे नंबर पर रहें संजय गर्ग को 57 हज़ार 858 वोट मिले थे। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मज़ाहिर हसन 16 हज़ार 147 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहें। कांग्रेस की उम्मीदवार उमा भूषण मात्र 4 हज़ार 226 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

विस संख्या 5 – देवबंद विधानसभा क्षेत्र

2017 विधानसभा चुनाव

2017 चुनाव में लगभग 21 साल बाद देवबंद में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी प्रत्याशी ब्रजेश सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी माजिद अली को 29 हज़ार 590 वोटों से हराया था। बीजेपी प्रत्याशी ब्रजेश सिंह को 1 लाख 2 हज़ार 244 वोट प्राप्त हुए तो वहीं बसपा के माजिद अली को 72 हज़ार 654 वोट प्राप्त हुए थे। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी माविया अली 55 हज़ार 385 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहें थे।

2016 विधानसभा चुनाव (उपचुनाव)

समाजवादी पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस के माविया अली ने जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी माविया अली ने 3 हज़ार 559 वोटों से सपा प्रत्याशी मीना सिंह को हराया। माविया अली को 51 हज़ार 12 मत प्राप्त हुए तो वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मीना सिंह को 47 हज़ार 453 मत प्राप्त हुए। तीसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी रामपाल सिंह पुंडीर 45 हज़ार 513 मतों के साथ रहें।

2012 विधानसभा चुनाव

देवबंद में यह चुनाव बेहद दिलचस्प रहा था। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह राणा ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मनोज चौधरी को मात्र 3,050 वोटों से हराया था। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र सिंह राणा को 66 हज़ार 682 वोट प्राप्त हुए तो वहीं बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मनोज चौधरी को 63 हज़ार 632 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस से प्रत्याशी अनिल कुमार तंवर 45 हज़ार 495 वोट लाकर तीसरे स्थान पर थे। बीजेपी प्रत्याशी राजपाल सिंह मात्र 9 हज़ार 857 वोट के साथ चौथे स्थान पर रहें।

2007 विधानसभा चुनाव

बहुजन समाज पार्टी के मनोज चौधरी ने बीजेपी के प्रत्याशी शशि बला पुंडीर को 17 हज़ार 461 वोटों से हराया था। विजयी उम्मीदवार रहें मनोज चौधरी को 53 हज़ार 577 वोट प्राप्त हुए थे तो वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शशि बला पुंडीर को 36 हज़ार 116 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र सिंह राणा 31 हज़ार 611 वोट के साथ तीसरे स्थान पर थे। राष्ट्रीय लोकदल से प्रत्याशी जैन शाह 14 हज़ार 125 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहें।

विस संख्या 6 – रामपुर मनिहारन विधानसभा क्षेत्र(अनु सुरक्षित) ( रामपुर मनिहारन 2017 में अस्तित्व में आई)

2017 विधानसभा चुनाव

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में सहारनपुर की रामपुर मनिहारन विधानसभा सीट से भाजपा के देवेंद्र कुमार निम विधायक बने थे। उन्होंने बसपा के रविंद्र कुमार मोल्हू को मात्र 595 मतों से हराया था। विजयी हुए देवेंद्र कुमार निम को 76 हज़ार 465 वोट, जबकि दूसरे नंबर पर रहे रविंद्र कुमार को 75 हज़ार 870 वोट मिले थे, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु दयाल छोटन को 61 हज़ार 787 वोट मिले थे।

2012 विधानसभा चुनाव

इस सीट पर पहली बार चुनाव 2012 में हुए और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रविंद्र कुमार मोल्हू चुनाव जीते थे। रविंद्र कुमार मोल्हू ने कांग्रेस उम्मीदवार विनोद कुमार तेजयान को 26 हज़ार 606 वोटों से हराया था। बसपा उम्मीदवार रविंद्र कुमार मोल्हू 77 हज़ार 274 वोट प्राप्त हुए थे तो वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार तेजयान को 50 हज़ार 668 मत प्राप्त हुए थे। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विष्णुदयाल 47 हज़ार 492 वोट पाकर तीसरे स्थान पर थे। बीजेपी प्रत्याशी राकेश कुमार गांगुली को महज 16395 वोट मिले थे।