बीजेपी की तीन रेणु, तीनों हारीं

TwoCircles.net Staff Reporter,

पटना: भाजपा ने इस बार बिहार चुनाव में रेणु नाम की तीन महिला उम्मीदवारों को चुनाव में उतारा था, लेकिन यह तीनों रेणु चुनाव हार गईं.


Support TwoCircles

पहली रेणु के रूप में बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व अमित शाह की करीबी माने जाने वाली रेणु देवी ज़िला पश्चिम चम्पारण के बेतिया विधानसभा सीट से चुनाव हार चुकी हैं. इन्हें इस बार कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी ने पराजित किया है. रेणु देवी लगातार चार बार चुनाव जीत चुकी हैं, लेकिन पांचवी बार क़िस्मत ने साथ नहीं दिया.

दूसरी रेणु के रूप में पश्चिम चम्पारण ज़िला से ही नरकियागंज की रेणु देवी थीं. वह इस बार नरकियागंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही थी, लेकिन चुनाव हार गईं. यहां भी कांग्रेस प्रत्याशी विनय वर्मा ने जीत हासिल की है. रेणु देवी यहां तीसरे स्थान पर रहीं.

तीसरे रेणु के रूप में समस्तीपुर की रेणु कुमारी कुशवाहा हैं. इन्हें राजद के अख्तरूल इस्लाम शाहीन ने पटखनी दी है. शाहीन ने इन्हें 31 हज़ार से अधिक वोटों से हराया है.

SUPPORT TWOCIRCLES HELP SUPPORT INDEPENDENT AND NON-PROFIT MEDIA. DONATE HERE