‘मांझी जी! आपका चरित्र सामंती-पूंजीवादी में क्यों बदल गया है?’

TCN News

गया(बिहार): हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के विधानसभा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा उनके विरोध में एक लगाया लगाया एक पोस्टर आज सामने आया है.


Support TwoCircles

पोस्टर पर मौजूद जानकारी के मुताबिक़ यह पोस्टर भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा लगाया गया है.

Poster in Jitan Ram Manjhi Vidhan Sabha

इस पोस्टर पर लिखा गया है : ‘जीतन राम मांझी जी, आप महादलित भुईया जाति से आते हैं, लेकिन आपका वर्ग चरित्र बदलकर सामंती पूंजीवादी में बदल गया है. क्या पीछे मुड़कर अपने पूर्वजों का कभी ख्याल किए हैं?’

इसी पोस्टर में आगे लिखा है : ‘साम्प्रदायिक पार्टी भाजपा, आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, शिव सेना द्वारा पूरे देश में दलित, महादलित व अल्पसंख्यक वर्गों पर लगातार हमला हो रहा है. इसका विरोध नहीं कर, बल्कि साम्प्रदायिकों, हत्यारों, गुण्डों का समर्थन करना कौन सा महादलित नैतिकता है मांझी जी. जवाब दें.’

जीतन राम मांझी के पार्टी से जुड़े एक कार्यकर्ता के मुताबिक़ यह पोस्टर बिहार में गया के इमामगंज थाना क्षेत्र के गुरिया गांव में चिपकाया गया है. पोस्टर लगाए जाने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस इस पोस्टर को ज़ब्त कर थाने ले गयी है.

SUPPORT TWOCIRCLES HELP SUPPORT INDEPENDENT AND NON-PROFIT MEDIA. DONATE HERE