गाय की पूजा के लिए गौशाला में गई दलित महिला के साथ दुष्कर्म

TwoCircles.net News Desk

रोहतक : हरियाणा के रोहतक स्थित पहरावर गौशाला में एक दलित महिला गाय की पूजा करने गई थी, जहां उस महिला के साथ धोखे से गौशाला के पूर्व कमेटी सदस्य ने ही दुष्कर्म किया.


Support TwoCircles

पीड़िता के मुताबिक़ आरोपी ने पहले तो धोखे से उसको एक कमरे में भेजा और बाद में खुद घुस गया. और फिर उसे जान से मारने की धमकी देकर अपने हवस का शिकार बनाया.

पीड़िता ने बताया कि वह रविवार शाम को पहरावर स्थित गौशाला में गाय की परिक्रमा करने गई थी. गौशाला में जयभगवान पहले से ही मौजूद था. आरोपी ने महिला से कमरे से कुछ सामान लाने के लिए कहा. इस पर महिला कमरे में गई तो पीछे से आरोपी जयभगवान भी घुस गया. यहां उसने छेड़खानी शुरू कर दी.

महिला के विरोध के बाद भी आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है.

इस संबंध में माता दरवाज़ा निवासी दलित महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने कमेटी के पूर्व सदस्य जयभगवान के खिलाफ़ रेप, एससी/एसटी एक्ट सहित बंधक बनाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.

जांच अधिकारी देवी रानी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर जयभगवान के खिलाफ़ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गंभीर बात यह है कि इसा मामले की जांच अधिकारी एएसआई देवी रानी को बनाया गया है, जबकि तय दिशा-निर्देशों के अनुसार यदि एफआईआर में एससी/एसटी एक्ट शामिल है तो ऐसे स्थिति में डीएसपी स्तर के अधिकारी को जांच अधिकारी बनाने के विशेष निर्देश है. इसके बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया.

वहीं इस मामले में गौशाला के संस्थापक नरेश शर्मा का कहना है कि जयभगवान गौशाला कमेटी का सक्रिय सदस्य नहीं हैं. उन्होंने कहा, जब महिला आई थी, तो जयभगवान ने बताया कि झूठे केस के मामले में फंसाने के लिए तीन लाख रुपये की मांग कर रही थी. इस मामले में सेक्टर एक पुलिस चौकी में शिकायत दी गई थी.

डीएसपी पुष्पा खत्री गौशाला संस्थापक के आरोप की पुष्टि करती हैं. उन्होंने बताया कि मामले में ये भी शिकायत सामने आई है कि महिला ने झूठे केस में फंसाने के एवज में तीन लाख रुपये मांगे थे. इसकी भी जांच की जा रही है.

SUPPORT TWOCIRCLES HELP SUPPORT INDEPENDENT AND NON-PROFIT MEDIA. DONATE HERE