गणत्रंत दिवस पर एएमयू ओल्ड बॉयज ने स्कूल गोद लिया

TwoCircles.net News Desk

पटना : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ओल्ड बॉयज़ एसोशिएसन बिहार ने 67वें गणतंत्र दिवस को एक खास अंदाज़ में मनाया. संगठन ने देश के गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर गरीब बच्चों के लिए एक स्कूल को गोद लिया.


Support TwoCircles

ओल्ड बॉयज एसोशिएसन के सचिव डॉ० अरशद हक़ ने बताया कि उनके संगठन ने पटना के फुलवारीशरीफ़ में नौसा इलाक़े में सर सैय्यद लिटरेसी स्कूल का शुभारंभ किया जिसमें गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी.

Sir Syed Literacy School

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर एसोशिएसन के सदस्य श्री पियूष नंदन ने स्कूल को 21000 रुपए का अनुदान दिया. इससे पहले गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसोशिएसन ने फ्रेज़र रोड में स्थित कैपिटल टावर कार्यालय में अध्यक्ष इंजीनियर आमिर हसन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

इस अवसर पर महासचिव डॉ० अरशद हक़ के साथ-साथ अधिवक्ता नदीम सिराज, राशिद हसन, परवेज़ अहमद, रफ़ी अहमद, पियूष नंदन, डॉ० इर्शादुल हक़, मुशीर आलम, क़ासिम रज़ा आदि मौजूद थे.

Sir Syed Literacy School

समारोह में उपस्थित लोगों ने मौन रखकर इंसान स्कूल के संस्थापक पद्मश्री डॉ० सैयद हसन को श्रद्धांज़लि दी.

SUPPORT TWOCIRCLES HELP SUPPORT INDEPENDENT AND NON-PROFIT MEDIA. DONATE HERE