News

पंजाब के नायब शाही इमाम मौलाना उस्मान ने ठुकराया ‘बिग बॉस’ का निमंत्रण

पंजाब के नायब शाही इमाम मौलाना उस्मान ने ठुकराया ‘बिग बॉस’ का निमंत्रण

TwoCircles.net News Desk

लुधियाना : देश का बहुचर्चित टेलीविज़न शो ‘बिग बॉस सीज़न 11’ अक्तूबर में शुरु होने जा रहा है. इस शो के लिए लोगों को निमंत्रण देने का कार्य शुरू किया जा चुका है. इसी क्रम में इस शो में शामिल होने के लिए युवा मुस्लिम विद्वान व पंजाब के नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उसमान रहमानी लुधियानवी को निमंत्रण दिया गया, जिसे मौलाना ने स्वीकार नहीं किया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह प्रोग्राम बनाने वाली कंपनी ‘एंडेमोल शाइन इंडिया’ की तरफ़ से ईमेल तथा फोन के ज़रिए मौलाना उसमान रहमानी से संपर्क किया गया और ‘बिग बॉस’ में शामिल होने के लिए ऑडिशन में भाग लेने के लिए निमंत्रित किया गया.

मौलाना से जुड़े जुड़े लोगों का कहना है कि, मौलाना उसमान रहमानी ने इस ऑफर ठुकरा कर सभी लोगों को सादगी का पैगाम दिया है, जो कि अपने आप में एक मिसाल है.