"मुझे इस लड़के का संघर्ष पसंद आया" भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर से मिलकर बोली प्रियंका

आस मुहम्मद कैफ , TwoCircles.net
मेरठ-
चोंकाने वाले सिलसिलों के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर आज़ाद से अस्पताल में मिलने पहुंच गई।चन्द्रशेखर आज़ाद को मेरठ के आनंद अस्पताल में कल तबियत बिगड़ने के बाद लाया गया।एकदम हैरत में डालने वाले इस घटनाक्रम में प्रियंका ने कहा कि इस मुलाकात का राजनीतिक मतलब ना निकाला जाए वो सिर्फ एक बीमार व्यक्ति को देखने आई है।इस युवक ने अत्यधिक संघर्ष किया है मुझे इनका संघर्ष पसंद आया।इस दौरान प्रियंका गांधी में सरकार को अहंकारी बताया।
[video width="640" height="352" mp4="/wp-content/uploads/2019/03/WhatsApp-Video-2019-03-13-at-7.10.53-PM1.mp4"][/video]
प्रियंका गांधी ने भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर से अकेले में लगभग 10 मिनट तक मुलाक़ात की।इस मुलाक़ात के बाद चन्द्रशेखर ने मीडिया से कोई बात नही की।भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने इसके बाद उसके बाद उनसे किसी को मिलने नही दिया।इस दौरान चन्द्रशेखर के साथ रहे उनके राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह ने वालिया ने बताया कि प्रियंका जी की आमद का वो स्वागत करते हैं।निश्चित तौर पर वो एक सुलझी हुई राजनेता है।हम उनका सम्मान करते हैं।हमारी लड़ाई का किसी राजनीतिक पार्टी से कोई मतलब नही है मगर मोदी और योगी सरकार हमें कुचलना चाहती है।
[video width="640" height="352" mp4="/wp-content/uploads/2019/03/WhatsApp-Video-2019-03-13-at-7.10.54-PM1.mp4"][/video]
प्रियंका गांधी का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह दूसरी प्रभावी मुलाक़ात है इससे पहले वो शामली में पुलवामा के शहीदों के परिजनों से अचानक मिलने पहुंच गई थी।जिसके बाद उन्हें अत्यधिक सराहना मिली थी।आज भी उनकी इस मुलाक़ात की किसी को भनक नही लगी।

मेरठ के अस्पताल में अपने रिश्तेदार से मिलने मुजफ्फरनगर के एडवोकेट असद जमा ने बताया कि जैसे ही प्रियंका गांधी वहां पहुंची तो मरीजों के तीमारदार आश्चर्य से भर गए और वो प्रियंका की तरफ बढ़े मगर उन्होंने किसी को निराश नही किया।असद जमा के मुताबिक उन्होंने भी प्रियंका गांधी से बात की प्रियंका ने बेहद सहजता से उनका नाम पूछा और मुजफ्फरनगर के लोगो को अच्छे लोग बताया।
[video width="640" height="360" mp4="/wp-content/uploads/2019/03/WhatsApp-Video-2019-03-13-at-7.10.54-PM.mp4"][/video]
[video width="640" height="360" mp4="/wp-content/uploads/2019/03/WhatsApp-Video-2019-03-13-at-7.10.55-PM.mp4"][/video]
भीम आर्मी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी कुवंर देवेन्द्र सिंह में इस मुलाक़ात पर प्रसन्नता जाहिर की है।प्रियंका गांधी की मुलाक़ात के समय वो भी चन्द्रशेखर के साथ मौजूद थे उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की आमद यह बताती है कि वो एक परिपक्व नेता है उन्होंने चन्द्रशेखर भाई के प्रयासों को सराहा जिसके लिए भीम आर्मी उनकी आभारी है।इस मुलाकात के चन्द्रशेखर ने कहा कि उनका मकसद मोदी को हटाना है।
गौरतलब है चंद्रशेखर को मंगलवार को देवबंद के कासिमपुरा से बिना अनुमति मोटरसाइकिल रैली निकालने के कारण गिरफ्तार किया गया।इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई।उन्हें आनन फानन मेरठ में भर्ती कराया गया।
देर रात चन्द्रशेखर समेत 8 नामजद लोगो सैकड़ो अज्ञात भीम आर्मी के कार्यकताओं मुक़दमा दर्ज किया गया था।
[video width="640" height="360" mp4="/wp-content/uploads/2019/03/WhatsApp-Video-2019-03-13-at-7.10.56-PM-1.mp4"][/video]
