बिना सूचना पुलिस ने किया रोहित वेमुला का अंतिम संस्कार

By TwoCircles.net Staff Reporter

हैदराबाद: हैदराबाद के छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के बाद उठा शोर अभी शुरू ही हुआ था कि प्रशासन की एक और हरक़त ने इस आग में घी डालने के काम किया है.


Support TwoCircles

प्रशासन ने आज बिना किसी को सूचित किए जल्दबाज़ी और गुपचुप तरीके से रोहित वेमुला की अंतिम संस्कार संपन्न कर दिया. प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि रोहित के दाहसंस्कार के कोई इक्का-दुक्का लोग ही मौजूद थे. रोहित का दाहसंस्कार हैदराबाद के ही अम्बरपेट शवदाह स्थल पर किया गया. ‘हिन्दू श्मशान वाटिका प्रबंधक समिति’ की रसीद से शव के रोहित का होने की पुष्टि होती है, जिस पर रोहित का पूरा नाम ‘वेमुला रोहित चक्रबर्ती’ लिखा हुआ है.


12471919_10156333075480315_7472414667651886444_o

इस मामले में रोचक और रोषपूर्ण तथ्य यह है कि रोहित के शवदाह के पहले रोहित के घरवालों तक को इसकी सूचना नहीं दी गयी थी. रोहित के मित्र और आंबेडकर सर्किल के लोग कह रहे हैं कि पुलिस की इस हरक़त से रोहित के समर्थन में किए जा रहे आंदोलन और भी भड़क सकते हैं.

इस मामले में प्रशासन के पक्ष की पुष्टि नहीं हो सकी है. लेकिन प्रशासनिक अधिकारी नाम न छापने की शर्त पर बता रहे हैं कि ऐसा लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए किया गया.


12489250_10156333074160315_1693934055416674044_o

छात्र चिट्टीबाबू पदावला अपनी वॉल पर रोहित वेमुला के अंतिम संस्कार की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखते हैं, ‘क्या पुलिस और संघियों का ऐसा सोचना है कि रोहित की शवयात्रा से लॉ एंड ऑर्डर की समस्याएं उपजतीं? या वे एक 26 साल के शोधछात्र के समर्थन में एकता और सामर्थ्य का प्रदर्शन नहीं देखना चाहते हैं?’

रोहित के साथी कहते हैं कि क्या गलत था यदि हम अपने दोस्त को अंतिम बार देख लेते और विदाई दे देते?

(तस्वीरें Chittibabu Padavala की फेसबुक वाल से साभार)

SUPPORT TWOCIRCLES HELP SUPPORT INDEPENDENT AND NON-PROFIT MEDIA. DONATE HERE