आप 31 अगस्त 2016 तक कर सकते हैं इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन

TwoCircles.net Staff Reporter

अल्पसंख्यक मंत्रालय ने ज़रूरतमंद छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप और पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन की आख़िरी तारीख़ 31 जुलाई से बढ़ा कर 31 अगस्त, 2016 तक कर दिया है. यानी अब आप 31 अगस्त तक http://scholarships.gov.in/ वेबसाईट पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं.


Support TwoCircles

बताते चलें कि 2006 में 15 सुत्रीय कार्यक्रम के तहत शुरू किए गए इन दोनों स्कॉलरशिप का मक़सद अल्पसंख्यक समुदाय के माता-पिता को इस बात के लिए प्रोत्साहित करना है कि वो वित्तीय बोझ को नज़रअंदाज़ करते हुए अपने बच्चों को स्कूल भेजें, ताकि इस समुदाय में भी शिक्षा के ज़रिए सश्क्तिकरण और इनके सामाजिक व आर्थिक स्थिति में सुधार हो.

खासतौर पर पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप का मक़सद अल्पसंख्यक समुदाय के आर्थिक रूप से कमज़ोर, लेकिन मेधावी छात्र को एक सहायता प्रदान करना है ताकि उन्हें उच्च शिक्षा में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकें, उच्च शिक्षा में उनकी संख्या और रोज़गार अवसरों की उपलब्धता को बढ़ाया जा सके.

स्पष्ट रहे कि यह स्कॉलरशिप उन्हीं छात्रों को दी जाती है, जिन्होंने पिछली क्लास की परीक्षा में कम से कम 50 फ़ीसदी नम्बर हासिल किए हैं और उनके माता-पिता या अभिभावकों की सभी स्त्रोतों से वार्षिक आय एक लाख रूपये से अधिक न हो, जबकि पोस्ट-मैट्रिक के लिए सभी स्त्रोतों से आय की सीमा को दो लाख रूपये रखा गया है. यह स्कॉलरशिप एक परिवार में दो से अधिक छात्रों को नहीं दी जाएगी.

SUPPORT TWOCIRCLES HELP SUPPORT INDEPENDENT AND NON-PROFIT MEDIA. DONATE HERE