आज से चलेगा सहारनपुर में इंटरनेट, लेकिन सूबे सर्विलांस टीम करेगी सोशल मीडिया पर निगरानी

आस मुहम्मद कैफ़, TwoCircles.net

सहारनपुर : डेढ़ महीने से ज्यादा समय से जातीय हिंसा का तनाव झेल रहे सहारनपुर में स्थानीय प्रसाशन ने आज से नेट सेवाएं बहाल करने का निर्णय लिया है. इसकी जानकारी खुद ज़िला के नए ज़िलाधिकारी पवन पांडेय ने दी है.


Support TwoCircles

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पुलिस की सर्विलांस टीम के 100 से ज़्यादा सदस्यों की पूरी एक टीम सोशल मीडिया की निगरानी करेगी और किसी भी भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी.

सहारनपुर के एसएसपी बबलू कुमार के अनुसार सोशल मिडिया पर निगरानी के दौरान अब तक 74 फेसबुक, 35 ट्विटर और 32 यूट्यूब चैनल हटा दिए गए हैं. सैकड़ों अकांउट कड़ी निगरानी में हैं. 

उन्होंने यह भी बताया कि इंटरनेट की सेवाएं बहाल होने के बाद इस ‘क़ैद’ से मुक्त लोग अचानक से त्रीवता दिखाने की कोशिश करेंगे. इसके मद्देनज़र पुलिस की सर्विलांस टीम तैयार है.

उनके मुताबिक़ प्रसाशन ने आज 60 शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर दिया है, जिसको लेकर राजपूत समाज ने एकतरफ़ा कार्रवाई बताकर नाराज़गी जताई है.

स्पष्ट रहे कि 25 मई को यहां इंटरनेट सेवा बन्द कर दी गई थी और पूरे दस दिन बाद यह चालू की जाएगी. सहारनपुर के आम लोग इसे कर्फ्यू से आज़ादी की तरह मान रहे हैं. प्रसाशन आज शाम 5 बजे से इसका ग्रीन सिग्नल दे देगा.

बताते चलें कि नेट बंद करने को लेकर स्थानीय प्रसाशन को ख़ासी फ़ज़ीहत का सामना करना पड़ रहा था. इसकी वजह से जहां आम लोग परेशान थे, वहीं व्यपारियो को भी इसकी वजह से काफी नुक़सान हुआ. आलोचना का आलम यह हुआ कि लोग सहारनपुर की तुलना कश्मीर की ‘नेट-बंदी’ से करने लगे.

SUPPORT TWOCIRCLES HELP SUPPORT INDEPENDENT AND NON-PROFIT MEDIA. DONATE HERE