प्रधानमंत्री मोदी की बधाई पर नीतीश का धन्यवाद

TwoCircles.net Staff Reporter

नई दिल्ली : नीतीश कुमार इस्तीफ़ा के साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी. अब नीतीश कुमार ने ट्वीट के ज़रिए उन्हें धन्यवाद कहा है.


Support TwoCircles

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा है कि, हमने जो निर्णय लिया उसपर माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi के ट्वीट के द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के लिए उन्हें तहेदिल से धन्यवाद.

इसके पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई में जुड़ने के लिए नीतीश कुमार जी को बहुत–बहुत बधाई. सवा सौ करोड़ नागरिक ईमानदारी का स्वागत और समर्थन कर रहे हैं…

वहीं एक दूसरे ट्वीट में मोदी ने कहा, देश के, विशेष रूप से बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ एक होकर लड़ना,आज देश और समय की माँग है.

SUPPORT TWOCIRCLES HELP SUPPORT INDEPENDENT AND NON-PROFIT MEDIA. DONATE HERE