‘मेरा मुंह भीच कर पुलिस वाले ने बोला —शोर मचाया तो मार दूंगा गोली, फिर चलती ट्रेन में उसने किया मेरा बलात्कार’

TwoCircles.net Staff Reporter

बिजनौर : चलती ट्रेन में रेलवे के सिपाही के ज़रिए बलात्कार के मामले में एफ़आईआर दर्ज कर ली गई है. यह एफ़आईआर पीड़िता के बयान पर दर्ज किया गया है.


Support TwoCircles

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि, मैं लखनऊ से मेरठ जाने के लिए ट्रेन में बैठी थी. चांदपुर स्टेशन से एक पुलिस वाला मेरे डिब्बे में चढ़ा. उस डिब्बे में एक सिपाही भी बैठा था, जिसे उस पुलिस वाले ने गाली-गलौज करके डिब्बे से उतार दिया. मैं भी डिब्बे से उतरने लगी तो मुझे ज़बरदस्ती खींच लिया और मेरा मुंह भीच कर बोला —शोर मचाया तो गोली मार दुंगा. इसलिए मैं डर गई…

पीड़िता ने आगे बताया कि उसने मेरे साथ मारपीट करके बलात्कार किया. मैं बेहोश हो गई थी. जब मुझे होश आया तो वहां पर बहुत सारी पब्लिक थी. शोर-शराबा हो रहा था. साहब मुझे इंसाफ़ चाहिए… मैं पढ़ी-लिखी नहीं हूं…

पीड़िता मेरठ के लिसाड़ी गेट थाने क्षेत्र की है. फिलहाल पीड़िता का ज़िला अस्पताल में उपचार चल रहा है.

SUPPORT TWOCIRCLES HELP SUPPORT INDEPENDENT AND NON-PROFIT MEDIA. DONATE HERE