आंदोलन के दौरान इन किसानों की हो गई मौत

स्टाफ़ रिपोर्टर। Twocircles.net

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का आज 18वा दिन हैं,अभी तक 11 किसानों की आंदोलन के दौरान मृत्यु हो चुकी हैं । ये किसान है..<

1- धन्ना सिंह की मृत्यु आंदोलन के दौरान 27 नवंबर को हुई।धन्ना सिंह पंजाब प्रांत के चहलावाली के रहने वाले थे।


Support TwoCircles

 2- जनकराज  की मृत्यु 29 नवंबर को हुई। जनकराज धनौला ,बरनाला के निवासी थे।

3- गजन सिंह की मृत्यु 28 नवंबर को आंदोलन के दौरान हुई।गजन सिंह लुधियाना के बंगुकटरा के रहने वाले थे।

4- गुरजंट सिंह की मृत्यु 2 दिसंबर को हुई। गुरजंट सिंह मनसा जिले के बचौना के निवासी थे।

5- लखबीर सिंह की मृत्यु 4 दिसंबर को किसान आंदोलन के दौरान हुई। लखबीर सिंह पंजाब के बठिंडा जिले के लालिना के रहने वाले थे।

6- सुरेंद्र सिंह पंजाब प्रांत के नवांशहर के निवासी थे।

7- मेवा सिंह की मृत्यु किसान आंदोलन के दौरान 8 दिसंबर को हुई।मेवा सिंह पंजाब के मोगा के रहने वाले थे।

8- किसान राममेहर हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले थे।

9- अजय कुमार हरियाणा प्रदेश के सोनीपत जिले के रहने वाले थे।अजय कुमार की मौत किसान आंदोलन के दौरान 8 दिसंबर को हुई थी।

10- किताब सिंह की मृत्यु भी किसान आंदोलन मे हुई । किताब सिंह हरियाणा के जींद जिले के निवासी थे।

11- कृष्णलाल गुप्ता की मृत्यु 7 दिसंबर को किसान आंदोलन में हुई। कृष्णलाल गुप्ता पंजाब के संगरूर जिले के रहने वाले थे।

SUPPORT TWOCIRCLES HELP SUPPORT INDEPENDENT AND NON-PROFIT MEDIA. DONATE HERE