Home Indian Muslim मध्यप्रदेश के खंडवा में लगे संविधान विरोधी पोस्टर,प्रशासन ने हटवाएं

मध्यप्रदेश के खंडवा में लगे संविधान विरोधी पोस्टर,प्रशासन ने हटवाएं


स्टाफ़ रिपोर्टर। Twocircles.net

मध्य प्रदेश का खंडवा जिला लोगों के बीच एक चर्चा का विषय बन चुका है। खंडवा के सड़को पर लगे संविधान विरोधी पोस्टरों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मच रहा है। संविधान की मूल भावना को ठेस पहुंचाने वाले पोस्टरों पर “ना भावनाओं से ना संविधान से, देश चलेगा तो सिर्फ गीता पुराण से” लिखा गया था। मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रशासन ने इन्हें हटवा दिया है।

संविधान से चलने वाले भारत देश के चौराहों पर इस तरह के पोस्टर को देखकर लोगों ने रोष जाहिर किया। कई लोगों ने मध्य प्रदेश प्रशासन पर निशाना साधा और पोस्टर लगाने वालो पर देशद्रोह का मुकदमा दायर करने की मांग की है। हालांकि अब तक पोस्टर लगाने वालों का पता नही चल पाया है ना ही कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

भीम आर्मी भारत एकता मिशन मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रभारी पद पर कार्यरत सुनिल अस्तेय ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी लोगों के बीच सांझा कर बताया है कि “भारत देश चलेगा तो सिर्फ संविधान से, लेकिन मप्र के #खंडवा में संविधान की मूल भावना को ठेस पहुचाने और माहौल खराब करने का काम किया है। इसमें संलिप्त तमाम लोगो पर कड़ी कार्यवाही की जाये। संविधान विरोधी कभी देश हितैषी नही हो सकता, संविधान बचाने वाले इस घटना चुप क्यो है?” ट्वीट के आखिर में उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी टैग किया है।

सुनील के साथ ही भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आज़ाद ने भी ट्वीट कर इस घटना को लोगों के बीच उठाया और इसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “संविधान का अपमान, देश का अपमान है। मध्य प्रदेश के खंडवा में सड़कों पर सरेआम संविधान विरोधी पोस्टर लगाए गए हैं। ये देशद्रोह है। इसमें संलिप्त सभी देशद्रोहियों पर तत्काल कार्यवाही की जाए।”

हालांकि आपको बता दें की विवाद के चलते खंडवा में इन पोस्टरों को हटवा दिया गया है। इस संदर्भ में आजाद समाज पार्टी के प्रवक्ता सूरज कुमार बौद्ध ने पोस्टर हटाते हुए एक वीडियो को ट्वीट किया और साथ में उन्होंने लिखा, “ना भावनाओं से ना हुंकार से, देश चलेगा तो सिर्फ गीता पुराण से। देशद्रोहियों ने यही पोस्टर कल खंडवा, मध्य प्रदेश में लगाया था। भीम आर्मी ने ललकारा तो डर के मारे इसे तुरंत हटा लिए।