26 दिसम्बर को राजस्थान के ब्यावर शहर में नोटबंदी पर जन-सुनवाई

TwoCircles.net Staff Reporter

ब्यावर (राजस्थान) : आगामी 26 दिसम्बर, 2016 को दिन के 11:00 बजे से 03:00 बजे तक राजस्थान के ब्यावर शहर के रेलवे स्टेशन के समीर प्रसिद्ध चांग गेट पर नोटबंदी को लेकर एक जन-सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है. इस जन-सुनवाई में छोटे- मंझोले किसान, मज़दूर, व्यापारी, दिहाड़ी और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग और अन्य नागरिक एक ‘जनता के पैनल’ के सामने अपनी बात कहने और गवाही देने के लिए इकट्ठा होंगे और बताएंगे कि नोटबंदी से उनके जीवन पर क्या असर पड़ा है.


Support TwoCircles

इस जन-सुनवाई में जाने-माने अर्थशास्त्री और जवाहरलाल नेहरु विश्वविध्यालय के प्राध्यापक हिमांशु और बिज़्नेस स्टैंडर्ड अख़बार से जुड़े नितिन सेठी जो इस मुद्दे का काफ़ी समय से विश्लेषण कर रहे हैं, पैनल में शामिल होंगे. इसके अलावा कई स्वतंत्र एवं निष्पक्ष विशेषज्ञों को भी बुलाया जाएगा जो लोगों के साथ उनकी समझ और जानकारी बाटेंगे और साथ ही लोगों की बातों को आगे पहुंचाने के लिए मीडिया को भी आमंत्रित किया जाएगा.

इस जन-सुनवाई का मक़सद बैंकों और एटीएम पर लगी लम्बी क़तारों, बैंकों में पर्याप्त नक़दी की कमी, जमा-निकासी और नोट बदलवाने सम्बंधी रोज़ बदलते नियमों, छोटे और मँझले उद्योग, बाज़ार और मंडियों पर पड़े बुरे असर की वजह से किसान, मज़दूर, और अन्य लोगों का आम जन-जीवन पर क्या असर पड़ा है? जैसे सवालों को समझना है. दरअसल इसका अहम उद्देश्य लोगों को एक ऐसा मंच देना है, जहां वे नोटबंदी को लेकर अपने अनुभव बांट सकें, सवाल पूछ सकें और इस नीति के असर और व्यापक प्रभाव को समझ सके.

इस जन-सुनवाई का आयोजन मज़दूर किसान शक्ति सगठन, सूचना एवं रोज़गार अधिकार अभियान, हिंदी दैनिक ‘निरंतर’ तथा अन्य संस्थाओं, संगठनों ने मिलकर कर रहे हैं.

SUPPORT TWOCIRCLES HELP SUPPORT INDEPENDENT AND NON-PROFIT MEDIA. DONATE HERE