News

अद्भुत विज्ञापन : उपराष्ट्रपति को शिलान्यास करना है, लेकिन उनकी ही तस्वीर गायब

अद्भुत विज्ञापन :  उपराष्ट्रपति को शिलान्यास करना है, लेकिन उनकी ही तस्वीर गायब

TwoCircles.net News Desk

रांची : झारखंड के अख़बारों में आज एक अद्भुत विज्ञापन छपा है. ये विज्ञापन स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत देश की पहली ग्रीन फील्ड स्मार्ट सिटी —रांची स्मार्ट सिटी को लेकर है. इस सिटी का शिलान्यास आज सुबह 11 बजे रांची शहर में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को करना है. लेकिन इस पूरे विज्ञापन में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की तस्वीर कहीं नहीं है. इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास ही नज़र आ रहे हैं.