आक़ील हुसैन। Twocircles.net
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। टीआरएस 55 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 48 सीटों पर जीत हासिल की है। एआईएमआईएम को 44 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को दो वार्ड पर सफलता मिली है। 150 वार्डों वाले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में बहुमत का आंकड़ा 75 है, ऐसे में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। जीएचएमसी चुनाव में 1122 उम्मीदवार चुनावी मैदान में खड़े थे। हैदराबाद नगर निगम में सत्तारूढ़ TRS सभी 150 वार्ड पर चुनाव लड़ी। BJP 149 वार्ड, कांग्रेस 146 वार्ड पर और AIMIM 51 वार्ड पर चुनाव लड़ रही थी।
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC Election) चुनाव में बीजेपी को शानदार विजय मिली है। पिछले चुनाव में चार सीटों वाली बीजेपी ने इस बार 48 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं GHMC की 150 सीटों में से 99 सीटें हासिल करने वाली सत्तारूढ़ टीआरएस ने अब तक 55 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि ओवैसी की पार्टी AIMIM ने 44 सीटों पर कब्जा जमाया है। इसके अलावा दो सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने ग्रेटर हैदराबाद निगम चुनाव में 12 गुना लंबी जीत हासिल की है। दरअसल, 2016 में बीजेपी ने महज 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि 2020 में जीती गई सीटों की संख्या बढ़कर 48 पहुंच गई है। BJP ने पहली बार किसी नगर निगम चुनाव के लिए इतनी आक्रामकता दिखाई। बीजेपी ने हैदराबाद के निकाय चुनावों को पूरी गंभीरता से लेते हुए इस बार आक्रामक अंदाज में प्रचार किया था, यही नहीं, पार्टी ने प्रचार में अपने ज्यादातर दिग्गज नेताओं को भी उतार दिया था। भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए हाईप्रोफाइल नेताओं को मैदान में उतारा। गृह मंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर, तेजस्वी सूर्या और देवेंद्र फडणवीस जैसे हाईप्रोफाइल नेताओं ने भी चुनाव प्रचार किया। पार्टी ने इन चुनावों के लिेए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।
तेलंगाना राष्ट्र समिति यानी टीआरसी की सीटों की संख्या में 2016 के चुनावों की तुलना में करीब 40 फीसदी की कमी आई है। बीजेपी के हाथों उसे 30 सीटें गंवानी पड़ी है।
इस बार के निकाय चुनाव में वोटों के ध्रुवीकरण को लेकर काफी मशक्कत भी की गई। चुनाव में साफ-सफाई, सड़क, पानी से ज्यादा पाकिस्तान, मोहम्मद अली जिन्ना, सर्जिकल स्ट्राइक और हैदराबाद का नाम बदलने तक का जिक्र किया गया।

आइये नज़र डालते हैं कुछ डिवीजन के विजयी प्रत्याशियों पर
भाजपा से विजयी प्रत्याशी -
- गवालिपुरा वार्ड - भाग्य लक्ष्मी
- विनायकानगर वार्ड - राज्य लक्ष्मी
- गुड़ीमालकानपुर वार्ड - देवारा कारुनकर
- चंपापेट वार्ड - मधुसूदन रेड्डी
- अदिकमेट वार्ड - सुनिता प्रकाश
- मुशीराबाद वार्ड - एम सुप्रिया
- गद्दी अन्नाररम वार्ड - प्रेम प्रकाश रेड्डी
- हस्तिनापुरम वार्ड - सुजाता
- मलकाज गिरी वार्ड - वी श्रवण
- मूसापेट वार्ड - महिंदर
- जियागुड़ा वार्ड - भोग्नी दर्शन
- आरके पुरम वार्ड - राधा धीरज रेड्डी
- कोटा पेट वार्ड - पवन कुमार
- राजेंद्र नगर वार्ड - पी अर्चना
- नागोल वार्ड - चिंकला अरूणा यादव
- कावादिगुड़ा वार्ड - रचना श्री
- वनस्थलीपुरम वार्ड- वेंकटेश्वर रेड्डी
- कांचीगुड़ा वार्ड - कन्ने उमरनी
- रमानाथपुर वार्ड - बंडारू श्रिवणी
- अमिरपत वार्ड - काती नेनी सरला
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) से विजयी प्रत्याशी
- गौतम नगर वार्ड - सुनीता यादव
- बौद्ध नगर वार्ड - कांधि शैलजा
- चंदा नगर वार्ड - मंजुला रघुनाथ रेड्डी
- रहमत नगर वार्ड - सी एन रेड्डी
- बंजारा हिल्स वार्ड- गढ़वाल विजयलक्ष्मी
- गोलनाका वार्ड - ढुसरी लावन्या
- सीताफल मंडी वार्ड - हेमा समाला
- सोमाजिगुड़ा वार्ड - संगीता यादव
- कोंडापुर वार्ड - शेख़ अहमद पटेल
- चारला पल्ली वार्ड - बंतु श्रीदेवी
- जगतगिरी गुट्टा वार्ड - कोलुकुला जगन
- फतेहनगर वार्ड- सतीश गौड़
- केपीएचबी वार्ड - श्रीनिवासा राव
- हफीजपत वार्ड - पुजीता जगदेश्वर
- माधापुर वार्ड - जोगादेश्वर गौड़
- अलविन कालौनी वार्ड - वेंकटेश्वर गौड़
- मिरपत एचबी कालौनी वार्ड - प्रभु दास
- खैरतबाद वार्ड - विजय रेड्डी
- वेंगल राव नगर वार्ड - दिदीपया राव
- अल्लापुर वार्ड - सबीहा बेगम
- मल्लापुर वार्ड - देवेन्द्र रेड्डी
- सुराराम वार्ड - सत्यनारायण
- गजुरलमारम वार्ड - रवुला शिशागिर
- कुकतपल्ली वार्ड - जुपली सत्यानारण
- बालाजी नगर वार्ड - श्रीश्रा बाबूराव
- रंगारेड्डी नगर वार्ड - विजय शेखर गौड़
- कपवा वार्ड - स्वर्ण राज
- अलवल वार्ड - चिंकला शांति
- वेंकलापुरम वार्ड - सबीता राठौड़
- कुतुबुल्लापुर वार्ड - प्रजिता
- चिंकल वार्ड - राशिदा मोहम्मद रफी
- बोराबंदा वार्ड - बाबा फसीहउद्दीन
- रामाचंद्रापुरम वार्ड - पुष्पा नागेश यादव
एआईएमआईएम से विजयी प्रत्याशी
- रामनास्थपुरा वार्ड - मुहम्मद कादिर
- मेंहदीपाठान वार्ड - माजिद हुसैन
- दबीरपुरा वार्ड - अलम्दार हुसैन
- रेन बाजार वार्ड - अब्दुल बासे
- संतोष नगर वार्ड - मुज़फ्फर हुसैन
- दूदबाउली वार्ड - मुहम्मद सलीम
- जाहनुमा वार्ड -मुक़्तदिर बाबा
- नवाब साहब कुंटा वार्ड - शीरीन खातून
- शैख़पट वार्ड - रशीद फ़राज़उद्दीन
- तालाब चंचलान वार्ड - समीना बेग़म
- रियासत नगर वार्ड - मिर्ज़ा मुस्तफा बैग
- नानल नगर - मुहम्मद नसीरुद्दीन
- फलकनुमा वार्ड - ताराबाई
- चंद्रयानगुट्टा वार्ड - अब्दुल वहाब
- ऊप्पुगुड़ा वार्ड - फहाद बिन अब्दुल समद
- शाह अली बोन्दा वार्ड - मुहम्मद मुस्तफा अली
- ललिताबाग़ वार्ड - मुहम्मद अली शरीफ
- शास्त्रीपुरम वार्ड - मुबीन
- अकबर बाग़ वार्ड - सय्यद मिन्हाजुद्दीन
- मुग़लपुरा वार्ड -नसरीन सुल्ताना
- पत्थरगट्टी वार्ड - सुहैल क़ादरी
- किसानबाग़ वार्ड - हुसैनी पाशा
- छावनी वार्ड - अब्दुल सलाम शाहिद
- लांगर हाउस वार्ड - अमीना बेग़म
- गोलकोंडा वार्ड - समीना यास्मीन
- टोली चौकी वार्ड -डॉ आयेशा हुमेरा
- आजमपुरा वार्ड -आयेशा जहान नसरीन
- आसिफ नगर वार्ड - गौसिया सुल्ताना
- कारवां वार्ड - मन्दिगिरी स्वामी यादव
- पुराना पुल वार्ड - सुनतराज मोहन